ज्योतिष शास्त्र में कालसर्प दोष को बहुत ही अशुभ माना गया है। कालसर्प दोष से पीड़ित व्यक्ति को कई तरह की परेशानियां घेर लेती हैं। यदि सभी सात ग्रह राहु और केतु के एक ओर स्थित हों, तो कालसर्प योग का निर्माण होता है। मानसिक शान्ति का अभाव, आत्मविश्वास की कमी, शारीरिक कठिनाइयाँ, विवाह में देरी, संतान प्राप्ति में मुश्किलें, नौकरी और व्यवसाय में हानि और आर्थिक तंगी ये सब इस दोष के कुप्रभावों में शामिल हैं।
जिस व्यक्ति की कुंण्डली मे कालसर्प दोष होता है वह जीवन में विभिन्न समस्याओं से ग्रस्त रहता है। कुंडली के १२ भावों के अनुसार काल सर्प दोष १२ प्रकार के होते हैं :-
1. अनंत 2. कुलिक 3. वासुकि 4. शंखपाल 5. पदम 6. महापदम 7. तक्षक 8. कर्कोटक 9. शंखनाद 10. घातक 11. विशधर और 12. शेषनाग
काल सर्प दोष निवारण
यदि आप कालसर्प दोष के कारण लगातार संघर्ष कर रहे हैं तो आपको डरने की ज़रुरत नहीं है। काल सर्प दोष के प्रभावों से मुक्ति पाने के कुछ आसान और अत्यधिक लाभकारी उपाय नीचे दिए गए हैं।
-
शनिवार के दिन पीपल के पेड़ को पानी देने से इस दोष का प्रभाव कम होता है
-
नियमित रूप से भगवान शिव की आराधना करें
-
गोमेद (गार्नेट) या फिर चांदी की धातु से बनी नाग की आकृति वाली अंगूठी धारण करना फायदेमंद होता है
-
नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करें और व्रत रखें
-
महामत्युंजय मंत्र का जाप करने से कालसर्प दोष का निवारण होता है
-
काल सर्प दोष निवारन पूजा – हालाँकि उपर्युक्त बताये गए सभी उपाय प्रभावी है परन्तु सबसे उत्तम उपाय है काल सर्प दोष निवारण पूजा करवाना। यह पूजा विशेष रूप से उज्जैन के मंदिरों में की जाती है। उज्जैन को धर्म की राजधानी कहा गया है इसलिए यहाँ पर कराई गई पूजा को देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस पूजा के प्रभाव से आपके जितने भी रुके हुए काम हैं वो पूरे हो जाते हैं।
तो यदि आप कुंडली में काल सर्प दोष के कारण अपने जीवन में दुर्भाग्य का सामना कर रहे हैं, तो कालसर्प दोष निवारन पूजा इस दोष के नकारात्मक प्रभाव से मुक्ति पाने का सबसे प्रभावी तरीका है। उज्जैन में भगवान शिव को समर्पित महाकालेश्वर मंदिर कालसर्प दोष शांति पूजा का संचालन करने के लिए सबसे श्रेष्ठ स्थलों में से एक है। यह भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है।
Yagni
Yagni उज्जैन में काल सर्प दोष निवारण पूजा के लिए अनुभवी पंडित बुक कराने हेतु सबसे अच्छी वेबसाइट है। वैदिक ज्ञान में प्रवीण एवं हिंदू शास्त्र में वर्णित अनुष्ठान प्रक्रिया में निपुण पंडित ही आपके लिए पूजा करेंगे। काल सर्प दोष से सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए आप हमे संपर्क कर सकते हैं।
x
No comments:
Post a Comment